फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
संगीता देवी की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। बड़ौरी टोल प्लाजा के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला नीचे गिर गई। जिसके ऊपर कंटेनर चढ़ गया। महिला को नाजुक हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने कंटेनर को चालक समेत कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पालीखेड़ा गांव के जय सिंह यादव कानपुर में मारुति के एक शो रूम में कर्मचारी हैं। वह सोमवार शाम करीब चार बजे पत्नी संगीता यादव (30) के साथ फतेहपुर जा रहे थे।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास जय सिंह की बाइक में ओवरटेक कर रहे कंटेनर की टक्कर लग गई। कंटेनर की टक्कर से बाइक के पीछे बैठी संगीता सड़क पर गिरी, तो उसके ऊपर कंटेनर चढ़ गया।
विज्ञापन

कंटेनर में दबने से महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि जय सिंह हेलमेट पहने होने की वजह से पूरी तरह से सुरक्षित रहे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल भेजा।
जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता की मौत से मासूम बच्चे अनुराग व कोमल के सिर में मां का साया छिन गया। जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें