फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से कुचलकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
बकेवर हादसा स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। पत्थर लादकर बकेवर की तरफ आ रहे ट्रेलर ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोरी ट्रेलर के पहिये में फंस गई और 10 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

किशोरी को नाजुक हालत मेेें बिंदकी सीएचसी से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसा करने वाले चालक को ट्रेलर समेत पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम क्योटरा पाही मजरे जगदीशपुर निवासी राम सजीवन की बेटी प्रीति (15) सिद्धेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे वह ताऊ जयपाल की बेटी गायत्री के साथ कस्बे के सब्जी बाजार में खरीदारी करने को साइकिल से आई थी। सब्जी मंडी के नजदीक जैसे ही प्रीति पहुंची, तो जहानाबाद की ओर से आ रहे ट्रेलर ट्रक का दाहिना हिस्सा साइकिल से टकरा गया।
हादसे में साइकिल के पीछे बैठी गायत्री नीचे उतर गई जबकि प्रीति चपेट में आ गई। वह ट्रेलर के पहिये में फंस कर साइकिल समेत 10 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे उसकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
हादसा देखकर मजमा लग गया। ट्रेलर के चालक ने वाहन समेत खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, नाजुक हालत में किशोरी को बिंदकी सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।
यहां पहुंचने पर डाक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयचंद्र भारती ने बताया कि हादसा करने वाले चालक को मय ट्रेलर कब्जे में ले लिया गया है।
परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। उधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो जाने से मुगल रोड पर जाम लग गया। जिसे सुचारु करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें