बहुआ। युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक चार वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि बहुआ कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार पासवान (30) ने शादी का झांसा दिया था। उसका चार साल से शारीरिक शोषण करता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया।
इस पर शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत पर उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 13 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने आरोपी राजकुमार पासवान को शनिवार शाम बहुआ कस्बा से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।