फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोबाइल से बात करने से रोकने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोबाइल पर अधिक बात करने से रोकने पर महिला ने शनिवार शाम फंदे से लटक गई। परिजन उसे सीएचसी जहानाबाद ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांदा के पैलानी निवासी चांदनी देवी (26) की शादी करीब पांच साल पहले चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई गांव के अतुल कुमार के साथ हुई थी। पति ने बताया कि पत्नी चांदनी अक्सर मोबाइल पर बातचीत करती थी। इस पर वह उसे समझाता था।
कुछ देर बाद पत्नी का पिता से भी विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी कमरे में चली गई। यहां पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटक गई। परिजन ने घटना देखकर शोर मचाया और फंदे से उतारकर इलाज को ले गए थे। कानपुर ले जाते समय रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चांदनी के चाचा झगड़ू ने बताया कि भतीजी की ससुर ने गला दबाकर हत्या की है। अक्सर बेटी को ससुराली प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें