फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीमारी का डर दिखाकर महिला से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। काम से घर लौट रही महिला से टप्पेबाजों ने करीब 50 हजार रुपये जेवर और मोबाइल की टप्पेबाजी की। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चतुरी मुराइन का पुरवा निवासी रामगुलाम की पत्नी रज्जन देवी उत्तरी गौतमनगर से सोमवार शाम घर जा रही थी। वह आइटीआई रोड पर राजकीय इंटर काॅलेज के पास पहुंची थी। इसी दाैरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और पता पूछने लगे। बाद में युवकों ने घर में भूत-प्रेत होने का झांसा दिया और बेटों के बीमार होने की बात कही। बाधा भगाने के लिए कान में पहनी सोने की बाली और मोबाइल मांगा। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। इस पर उसे टप्पेबाजी का पता चला। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें