हथगाम। पति के साथ दिल्ली में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति शव लेकर गांव लौटा। महिला के मायके पक्ष ने दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक उत्तरी कजियाना निवासी प्रियांशु पत्नी संध्या (30) के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पति ने बताया कि संध्या क्षय रोग से पीड़ित थी। दिल्ली में इलाज दौरान 21 मई को संध्या की मौत हो गई। दिल्ली से प्रियांशु शव लेकर गांव पहुंचा। बेटी की मौत की खबर पर कौशांबी जिला सैनी थाना के अझुवा निवासी पिता राकेश कुमार व अन्य परिजन हथगाम थाने पहुंचे। उन्होंने बेटी की दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया। संध्या का एक आठ साल का पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच की जाएगी।