फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक के सामने कुत्ता सामने आने से महिला की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे महिला घायल हो गई। सीएचसी में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के रैना गांव निवासी रवि कुमार नानी रामपति देवी (55) को सोमवार को ननिहाल छोड़ने के बाद बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव बाइक से जा रहा था। कोतवाली के दरवेशाबाद गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। महिला और रवि को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें