फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहर खाने से महिला की मौत, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जहर खाने महिला की कानपुर के हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता की तहरीर पर बिंदकी पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भगौनापुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुत्री निकिता का विवाह 20 मार्च 2025 को चांदपुर थाना क्षेत्र के मकंदीपुर निवासी अंकित पुत्र देशराज के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से बेटी को पति अंकित, सास प्रमिला, ससुर देशराज, देवर अमन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर पुत्री को 27 जुलाई को पीटकर जहर पिला दिया। घटना की जानकारी निकिता ने स्वयं कॉल पर पिता को दी। उसकी कानपुर हैलट में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता शैलेंद्र कुमार ने पति अंकित, सास प्रमिला, ससुर देशराज और देवर अमन के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें