फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली के खंभे से बने स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-49- मृतका सुनैना देवी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बहुआ। गाजीपुर मार्ग पर करसवां गांव के पास सड़क पर बिजली का खंभा डालकर बनाए गए ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। चर्चा है कि हादसों से बचने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही सड़क पर बिजली का खंभा डालकर ब्रेकर बना दिया था।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सिद्ध गोपाल उर्फ कप्तानी पासवान की पत्नी सुनैना देवी (46) मंगलवार को बेटे सत्येंद्र कुमार के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव में ननद के घर गई थीं। बुधवार भोर दोनों बाइक से बहुआ लौट रहे थे। करसवां गांव के किनारे तालाब के पास बिजली के खंभे से बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई।
इससे सुनैना सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें गाजीपुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने सुनैना को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बेटे को मामूली चोटें आईं।

फोटो-49- मृतका सुनैना देवी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें