फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार न मिलने पर महिला को पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि ससुरालीजन उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बागबादशाही, खजुहा निवासी एवं तहसील बिंदकी में संग्रह अनुसेवक पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पुत्री शिवांगी सिंह का विवाह चार दिसंबर 2023 को मुरैना जनपद के थाना सुमावली क्षेत्र के अटा निवासी शैलेंद्र सिंह जादौन के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद से ही ससुराल पक्ष चारपहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।
आरोप है कि आठ जून को शिवांगी ने किसी तरह फोन कर जान को खतरा बताया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो सीएचसी में वह घायल अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट में चोटें थीं। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिवांगी के पति शैलेंद्र सिंह, ससुर राकेश सिंह जादौन, सास अनीता और देवर संतोष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें