हथगाम। थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव में शुक्रवार शाम जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक विधवा महिला और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिठौरा के मजरा नयापुरवा निवासी सुघर सिंह ने शनिवार पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि शुक्रवार शाम गांव के कुछ दबंग जमीन के विवाद को लेकर चाची राधा देवी और नाबालिग भतीजी को गाली देने के बाद लाठी-डंडों से पीटने लगे।
इसमें राधा देवी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसकी भतीजी बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद आनन फानन में भतीजी व राधा देवी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।
यहां से दोनों को के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ किया पुलिस के हवाले
कस्बे के ब्रह्मदेव बाबा स्थान में शनिवार सुबह कस्बा के ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ कर किशनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों प्रेमियों को उनके परिजन को सौंपा। पुलिस ने बताया दोनों किशनपुर थाना क्षेत्र के हैं। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया दोनों को परिजन के सुपुर्द कर जांच की जा रही है।