फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की कहर, महिला समेत तीन लोगों की जान गई

Sun, 28 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड अब लोगों के जान पर भारी पड़ रही है। शनिवार को जहां बिंदकी तहसील क्षेत्र व हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में ठंड से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक ठंड से सात लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी रामकुमार (70) अपने निजी नलकूप में सोए थे।

शनिवार की सुबह शौच क्रिया के लिए नलकूप के हौद से पानी ले रहे थे। तभी ठंड से उनकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीण ननकू परिहार ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन सीएचसी बिंदकी लाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसी तरह शुक्रवार की रात औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी बहादुर केवट (55) पुत्र सुकड़ू की पान की दुकान है। वह पान की दुकान में रात में सोए थे, तभी ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहा गांव में एक वृद्धा की ठंड लगने के कारण शनिवार सुबह मौत हो गई। उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।

गांव निवासी सुरती देवी (65) पत्नी भोला सुबह शौच क्रिया के लिये जंगल गईं थीं। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन के लिये जंगल पहुंचे।

जहां पर वृद्धा को मृत हालत में पड़ा पाया। परिजनों ने बताया कि ठंड के कारण वृद्धा की जंगल में ही मौत हो गई है। तहसील क्षेत्र में एक माह के भीतर ठंड लगने से सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें