फतेहपुर। नशे में महिला की पिटाई के बाद दूसरी मंजिल से फेंककर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने पति और दो देवरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी रविकांत ने पुलिस को बताया कि बहन हेमलता की शादी 2016 में सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी। बहन के तीन बच्चे भी हैं।
आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे बहन को पति राहुल, देवर विकास और मिथुन ने नशे में पीटा। इसके बाद राहुल ने बहन को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। बहन को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने राहुल और मिथुन को गिरफ्तार किया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।