फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पति समेत ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट कर घर सेे निकाल दिया। मायके पहुंची युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने दो लाख दहेज मांग को लेकर हत्या की सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थरियांव थानाक्षेत्र के गांव मुरांव निवासी रामनरेश ने बताया कि पुत्री सीमा देवी की शादी 29 मई 2023 को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव अभैया निवासी सुनील कुमार से हुई थी। उन्होंने अपने सामर्थ्य से दान दहेज भी दिया था।
विज्ञापन

रामनरेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद, उसका पिता हरक्षठी, मां कुंवरिया, बहन स्वाती देवी, प्रेमा देवी, प्रीती देवी व भाई सोनू पासी अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। बेटी के साथ अक्सर गाली गलौज, मारपीट करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि रुपये की मांग पूरी न होने पर दो जून 2025 की शाम 5 बजे बेटी को जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों, डंडा व बेल्ट से पीटा। उसके सारे गहने लेकर घर से निकाल दिया।
पुत्री किसी तरह उसके घर पहुंची। वह घायल पुत्री को अस्पताल लेकर जा रहे थे। गंभीर हालत में चोटिल बेटी ने 3 जून की सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार करने के बाद 18 जून को हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें