फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर बदली चाल, कूलर-पंखे हुए फेल

विज्ञापन
ईटीआई रोड में तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए कपड़े से ढककर निकलतीं युवतियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पिछले सप्ताह हुई बारिश से ठंडे पड़े गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। सोमवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

हल्की बौछारों ने पिछले सप्ताह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई थी, लेकिन अब पारा फिर रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले सोमवार के मुकाबले इस सोमवार को अधिकतम तापमान करीब दस डिग्री बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़क धूप से बढ़ी तपन के साथ उमस हावी रही। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। कूलर-पंखे राहत नहीं दे पा रहे।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में उठापटक बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही के बीच धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। न्यूनतम पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को न घर में चैन है न ही बाहर निकले लोगों को राहत मिली। जो बाजार खुले थे, वहां की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों और लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ वसीम खान के मुताबिक उष्ण कटिबंधीय चक्रवात का प्रभाव पूरब से पश्चिम की ओर चल रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वा प्रवाह उठ रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के साथ ही बारिश की संभावना तेजी से बढ़ रही है। अचानक बढ़ते तापक्रम का कारण पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वाष्पीकरण है। बताया कि जिस तरह की परिस्थितियां बनी हैं, उससे जल्द ही बारिश की संभावना है। इस दौ
विज्ञापन

रान चमक के साथ बादल गरजेंगे, धूल भरी आंधी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें