फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर, रानीपुर खदानों का रास्ता काटा, भंडारण सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। चार्ज लेने के तुरंत उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने गुरुवार को खनिज अधिकारी के साथ 30 जून से बंद हुए मौरंग खदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलेमपुर, रानीपुर मौरंग खदान पहुंचकर यहां के रास्तों को जेसीबी से काटकर बंद करा दिया। इसके साथ ही नौ मौरंग डंप की जांच की। इसमें तीन में अनियमितता की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार तहसील स्तरीय टास्क फोर्स टीम के साथ निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान सैदपुर गांव में प्राइमरी के पास करीब 650 घन मीटर मौरंग का डंप लगा मिला। जांच के दौरान इस भंडारण का कोई भी मालिक नहीं मिला। एसडीएम ने डंप को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि सलेमपुर व रानीपुर खदान के रास्तों को जेसीबी से काटकर बंद कर दिया है। जिससे खनिज परिवहन या खनन होने की संभावना भी न हो। तहसील में 14 मौरंग डंप के लाइसेंस जारी हुए हैं। इसमें एसडीएम द्वारा नौ डंप की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि तीन डंप में अनियमितता की पुष्टि हुई और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें