फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मचारी से 40 हजार रुपए की छिनैती.

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एसबीआई से 40 हजार रुपये निकालकर घर आ रहे एक कर्मचारी का झोला बदमाशों ने छीन लिया। भागते समय बदमाश एक ट्रक से टकरा गए और उनकी बाइक गिर गई। यह देख वह पैसा लेकर पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और बाइक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र के हावड़ा गांव निवासी कैलाश सिंचाई विभाग (नहर) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह गुरुवार शाम एसबीआई बिंदकी पहुंचे और 40 हजार रुपये निकाले। रुपयों को एक झोले में डालकर वह पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह ललौली चौराहे के पास पंजाब व सिंध बैंक के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका झोला छीन लिया और भाग निकले।
तेजी से बाइक भगा रहे बदमाश अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गए। उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई। यह देख वह दोनों झोला लेकर पैदल ही भाग निकले। कैलाश की सूचना पर बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी नंबर के आधार पर छानबीन में लग गई। कैलाश वर्तमान समय में जोनिहां कस्बे में सिंचाई विभाग की नहर कोठी में तैनात है। कस्बा इंचार्ज रितेश राय ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। कैलाश ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय हुई है और वह यह रुपये, तैयारियों को लेकर निकालकर घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें