फोटो-03-कल्यानपुर कचरौली में आबादी के मध्य रास्ते में भरा पानी। संवाद
धाता। लगातार जलभराव गांवों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। हालत यह है कि अधिकांश घरों में बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज चारपाई पकड़ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हर साल बारिश के मौसम में यही हाल होता है और बीमारियां तेजी से फैलती हैं।
इलाज के नाम पर झोलाछाप मरीजों को निजी जांच केंद्रों में ब्लड टेस्ट कराने भेज रहे हैं। इससे ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज बुखार, खांसी और सर्दी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।