फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी ने गोलीकांड के आठ दिन बाद कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
फोटो-02-गजानन मिश्रा। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर जमीन कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पकड़ से दूर चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गजानन मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी गजानन 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसके बावजूद गजानन दोपहर में अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
हाईवे पर स्थित जमीन पर कब्जे को लेकर लोहारी गांव निवासी भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी और हसवा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में 16 सितंबर को विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मामले में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, जितेंद्र सिंह समेत छह आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि गजानन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

आरोपियों के बयान लेने जेल पहुंची पुलिस
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री दीपू पटेल और गजानन मिश्रा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। विवेचक कोर्ट से अनुमति लेकर जिला जेले दोनों के बयान दर्ज करने पहुंचे। पुलिस बयान के बाद आरोपियों से घटना में प्रयुक्त असलहे बरामद कर सकती है।

फोटो-02-गजानन मिश्रा। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें