फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के विवाद में बवाल, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Sun, 17 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आशनाई के विवाद में रिटायर्ड बैंक प्रबंधक ने दूसरे पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने थानेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। समझाने गए चौकी इंचार्ज की वरदी फाड़ डाली। बवाल की सूचना पर  एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा खटिकाना मोहल्ला निवासी नीरज सोनकर पुत्र बाबू राम और कस्बे के अनूप यादव ऊर्फ  बिल्लू पुत्र फौजपाल में आशनाई को लेकर खुन्नस चल रही है।
विज्ञापन


फौजपाल रिटायर्ड बैंक शाखा प्रबंधक हैं। कस्बा स्थित कालेज की छुट्टी के बाद बिल्लू बस अड्डे पर पहुंचा था। तभी नीरज होटल में कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंच गया।

यहां दोनों में गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। तभी बिल्लू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। नीरज जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस को आते देख नीरज रुक गया। तभी बिल्लू का पिता फौजपाल आ गया। पुलिस के सामने ही फौजपाल ने बेटे के हाथ से रिवाल्वर छीनकर नीरज के छाती से सटा दिया।

दरोगा फौजपाल को समझाने लगे। उसी समय एसओ अंगद सिंह पहुंच गए। एसओ ने बिल्लू को जीप में बैठने को कहा, वहीं नीरज से गालीगलौज करते हुए जीप में धक्का देकर अंदर किया।

यह देखकर नीरज पक्ष के लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई और मार्ग पर जाम लगा दिया गया। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की।

तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और जमकर बवाल किया। ग्रामीणों ने थानेदार की कार्यशैली पर गुस्सा जताते हुए उनका पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बलवे की खबर पर एसडीएम जेएन सचान, सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, एसओ जहानाबाद, एसओ ललौली, एसओ बकेवर मौके पर पहुंच गए।

नीरज के पिता ने एसडीएम को बताया कि बिल्लू और उसके पिता ने रिवाल्वर से फायरिंग करके दहशत फैलाई है। बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद भी थानेदार ने आरोपियों के पक्षधर होने की भूमिका निभाई है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि बाबूराम की तहरीर पर उसके बेटे के खिलाफ हमले की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें