फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में असलहा प्रदर्शन कर की गाली गलौज

विज्ञापन
गनेशपुर गांव में असलहा लहराता युवक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
ललौली थानाक्षेत्र के गनेशपुर गांव में बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में चढ़कर पुरानी रंजिश में असलहा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गालीगलौज भी की गई। मामले का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ। इस पर सीओ, एसओ मौके पर जांच करने पहुंचे। एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गनेशपुर गांव के पंकज यादव उर्फ बबलू यादव के दरवाजे पर शस्त्र प्रदर्शन कर गालीगलौज की गई। एसआई बहादुर खान की ओर से दिनेश यादव, पप्पू यादव पुत्र रामराज,सल्लू यादव, दिलीप यादव पुत्र कृष्णशरण निवासी गनेशपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एसआई बहादुर खान ने बताया कि परिवारों में दो दशक पुरानी रंजिश है।
पंकज के पिता दिवंगत प्रधान रोशन सिंह व उसके साथी किशुन की हत्या कर दी गई थी। घटना में दूसरे पक्ष के दिवंगत रामराज यादव व उसके बेटे रामबरन यादव समेत कई लोगों को सजा हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से पंकज के भाई बच्चू यादव ने पिता की हत्या का बदला रामबरन को मौत के घाट उतार कर लिया था। गांव के बच्चू यादव, पंकज उर्फ बबलू यादव, बीरभान, राजेश यादव व रामकिशोर नामजद हुए थे।
एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें