फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी कालोनी में डेरा डाला

Mon, 25 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
दूसरे गांव में झोपड़ी बना रह रहे पलायन गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी में बाढ़ से जिले की पांडु नदी ने विकराल रूप ले लिया है। पिछले चार दिन से आसपास की सैकड़ों बीघा फसलें डूबी हुई हैं। गंगा के तेज बहाव से तटवर्ती गांव कालीकुंडी में कटान बढ़ गया है। कटान के भय से पलायन हुए परिवारों ने दरियापुर गांव की सरकारी कालोनियों में डेरा डाल दिया है। हालांकि बाढ़ से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन



भिटौरा मापक यंत्र के अनुसार रविवार को गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से मात्र 800 मिमी नीचे बह रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को 90 मिमी गंगा नदी में पानी बढ़ा है। इससे बेनी खेड़ा में मिलने वाली पांडु नदी की दूसरी धारा से गंगा नदी का पानी वापस आकर फसलों में तबाही मचा दिया है। खेतों में भरा पानी चार दिन बाद भी कम नहीं हुआ है।


गंगा की बाढ़ में सबसे पहले कालीकुंडी गांव  कटान की चपेट में आता है। प्रशासन ने 15 साल  पहले दरियापुर गांव में बाढ़ राहत कालोनियां बनवाई थी, जिसमें कालीकुंडी गांव के नौ परिवार घर गृहस्थी का सामान और पशुओं को लेकर कालोनियों में बस गए हैं और भगवान से गंगा नदी बाढ़ के कटान को रोकने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन



एडीएम आलोक सिंह ने बताया कि गंगा तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण में है, जो फसलें डूब गई हैं, उनके अलावा किसी प्रकार की जनहानि का खतरा नहीं है। तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों को अलर्ट रहने और तहसील कार्यालयों में सूचना देने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें