फोटो-03-अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। थरियांव ब्लॉक के करमचंद्र साढ़ा गांव की महिलाओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। यहां सभी ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायत कर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 10 सितंबर को गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन बेसईहार विद्युत भंडार गृह से सिर्फ 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। नवरात्र-दशहरे पर भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन व पप्पू ने आरोप लगाया कि जेई जितेंद्र कुमार और उनकी टीम ने विरोध पर एफआईआर की धमकी दी। ग्रामीणों ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।