फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्रामीणों ने बकरी चोरों को दबोचकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने शुक्रवार रात चोरी करते पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस के सुपुर्द किया है। शातिरों की एक बाइक भी पुलिस को मिली है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा पासिन पुरवा निवासी कमलेश पासवान घर में बकरियाें का पालन करते हैं। कमलेश ने बताया कि रात करीब 10 बजे दरवाजे पर आहट होने से उनकी नींद खुली। उनके सामने दो युवक खड़े थे। एक बकरी खोल रहा था और दूसरा जमीन से उठ रहा था। चोरों को देखकर शोर मचाया। शोर मचाने पर दोनों बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की। पिटाई के बाद हसवा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी रिजवान व अरबपुर निवासी आमिर निकले। बताया जा रहा है कि बकरी की रस्सी काटते ही रिजवान लडखड़ाकर गिर गया। इस आवाज से ही कमलेश की नींद खुल गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पहले भी चोरी की घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें