फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली लहर में बंद तो दूसरी में शुरु हुई विधायक निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना की पहली लहर में बंद हुई विधायकों की निधि अब दूसरी लहर में शुरू हो गई है। कार्यकाल का आखिरी साल होने के कारण विधायकों को सरकार ने एक बार फिर से निधि की रकम आवंटित कर दी है। इस बाद निधि में 60 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोरोना की पहली लहर में आपातकालीन स्थितियों के मद्देनजर विधायकों की निधियां बंद कर दी गई थीं। पूरे साल तक निधियां बंद रहीं। जिससे विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रो में अपनी निधि से एक भी काम नहीं करा सके। अब चूंकि विधानसभा चुनाव के लिए महज एक साल का ही वक्त शेष रह गया है, ऐसे में विधायकों पर सरकार फिर से मेहरबान हो गई है। कोविड-19 की पहली लहर आने से प्रत्येक विधायक को हर साल दो करोड़ रुपये निधि के और 40 लाख रुपये अन्य माध्यम से मिलते थे। इस तरह से एक विधायक को प्रतिवर्ष 2 करोड़ 40 लाख रुपये क्षेत्र के विकास के लिए मिलते थे। एक साल तक निधि बंद रहने के बाद अब इस बार निधि की रकम में 60 लाख रुपयों की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब विधायकों को सालाना तीन करोड़ की रकम मिलेगी। इतना ही नहीं सरकार ने इस तीन करोड़ की वार्षिक रकम का 50 फीसदी यानी कि डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपया हर विधायक के लिए आवंटित भी कर दिया है।
बिंदकी विधायक ने सीएचसी के लिए दिए 20 लाख
फतेहपुर। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने अपने क्षेत्र के बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा कि इस धनराशि से बिंदकी सीएचसी में कोरोना संक्रमितों के 50 बेड, ऑक्सीजन पाइपलाइन और दवाओं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

शासन से माननीयों की निधियां पुन: शुरु किए जाने का आदेश आया है। जिसमें यह बताया गया है कि अब माननीयों की निधि में तीन करोड़ रुपए वार्षिक दिए जाएंगे। इस धनराशि का पचास फीसदी हिस्सा आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार निगम, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें