फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिजन और पुलिस के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/बिंदकी। कार से कुचलकर बाइक सवार साले समेत तीन युवकों की मौत के मामले में मनोज के परिजन और पुलिस के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मौके पर डायल 112 और चौकी पुलिस पहुंची लेकिन हंगामे के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली की जोनिहा चौकी अंतर्गत कार सवार दीपक सोनी ने 12 अप्रैल को नाबालिग साली के विवाद पर बाइक सवार साले सत्यम व मनोज, अन्नू सोनकर को कुचल दिया था। इससे तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी दीपक सोनी को गैरइरादतन हत्या के मामले में बुधवार को जेल भेजा है।
इधर, बड़ी देवरी निवासी मनोज की बहन मंजू (किशोरी की सौतेली मां) ने रात में 1076 पर कॉल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और धमकी मिलने की शिकायत की। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। यहां पुलिस के सामने परिजन का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

मंजू ने अन्य आरोपियों से जान का खतरा भी बताया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। देवरी चौकी प्रभारी राजकमल यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और स्थिति शांत कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत 1076 पर दर्ज की गई है और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें