फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक माह बाद दौड़ेंगे वाहन, उपरिगामी सेतु नंबर 50 का 60 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
फोटेा-08-पीडब्लूडी की ओर से पुल मार्ग पर की गई आरसीसी ढलाई। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे उपरिगामी सेतु नंबर 50 का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पुल के पूरी तरह चालू होने में अभी कम से कम एक माह का समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैरिंग बदलने समेत शेष कार्यों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने में करीब 15 दिन और कार्य पूरा करने में उतना ही समय लगेगा।
विज्ञापन

शहर के बीच स्थित यह उपरिगामी सेतु जर्जर होने के कारण पहले ही आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्य शुरू कराया। अधिशासी अभियंता एके शील ने बताया कि अब तक पुल का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
शेष 40 प्रतिशत कार्य में पिलरों पर लगी बैरिंग बदलना और ढलाई के बाद बची सड़क पर डामरीकरण शामिल है। बजट की कमी के चलते फिलहाल काम रोक दिया गया है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही बैरिंग की खरीद कर शेष कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन महीने से अधिक समय तक हुआ काम

पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया तीन महीने से अधिक समय तक रेलवे उपरिगामी सेतु की मरम्मत का कार्य किया गया। पहले पुल की सड़क तोड़ी गई फिर आरसीसी की ढलाई की गई। पुल के दोनों छोरों पर सड़क का डामरीकरण किए जाने के का कुछ कार्य बाकी है। पुल के पिलरों की बैरिंग कट जाने की वजह से कंपन होने की समस्या है। बजट आते ही बैरिंग को बदलकर अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।





रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है। बजट न होने के कारण फिलहाल काम बंद है। 15 दिन में बजट स्वीकृत हो जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 15 दिन का समय काम पूरा करने में लगेगा। एक माह के अंदर पुल पर आवागमन चालू हो जाएगा।
विज्ञापन




- एके शील, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

फोटेा-08-पीडब्लूडी की ओर से पुल मार्ग पर की गई आरसीसी ढलाई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें