फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के अनुरोध पर देवमई तक बढ़ी सीएनजी बस सेवा

विज्ञापन
बस को हरी झंडी रिखाकर रवाना करते प्रधान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। रामादेवी कानपुर नगर से भैसौली तक की सीएनजी बस सेवा देवमई तक बढ़ा दी गई। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के अनुरोध पर बस का रूट बढ़ाया गया।
विज्ञापन

विधायक ने तीन सप्ताह पहले सीएनजी बसों के रीजनल मैनेजर को पत्र लिखकर बस सेवा भैंसौली की बजाय देवमई तक बढ़ाने का अनुरोध किया था। शुक्रवार देवमई से रामादेवी कानपुर के लिए पहली बार सुबह 7.30 सीएनजी बस सेवा शुरू हुई।
बस में कुल चार लोगों ने टिकट लेकर देवमई से यात्रा प्रारंभ की। बस को ग्राम प्रधान दिनेश पासवान ने हरी झंड़ी दिखा कानपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर अभिषेक अवस्थी, मनीष गुप्ता, आदित्य शुक्ला और नरेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें