फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3650 मीट्रिक टन यूरिया दूर करेगी किसानों का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खरीफ के सीजन में 3650 मीट्रिक टन यूरिया किसानों का संकट दूर करेगी। बरेली के आंवला प्लांट से इफ्को की यूरिया आ रही है। इससे यूरिया की कालाबाजारी खत्म होगी और धान की खेती करने वाले किसानों की समस्या दूर होगी। अधिकारियों का कहना है कि यूरिया मंगलवार को रैक प्वाइंट आ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की किल्लत को अमर उजाला ने 21 अगस्त के अंक में किसानों की समस्या और कालाबाजारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। डीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने यूरिया किल्लत को संज्ञान में लिया और सोमवार को आंवला प्लांट से 3650 मीट्रिक टन यूरिया लोड कराकर रवाना कर दी गई। जो मंगलवार को रैक प्वाइंट पर आएगी।
बता दें कि पीसीएफ के गोदाम 20 दिन से खाली हैं। 30 प्रतिशत प्रीपोजिसनिंग (अगली फसल के लिए रखी) यूरिया गोदाम से निकाल कर समितियों में भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी भी किसानों में यूरिया की डिमांड कम नहीं हुई है। समितियों को खाद न मिलने पर किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर खरीद रहे हैं। इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यूरिया की डिमांड भेजी गई थी। मंगलवार को जिले में यूरिया की रैक आ जाएगी। इस रैक के आने से यूरिया की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें