बेहोश आशा को ग्लूकोज चढ़ाने से मना करने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर आशा बहू संघ के बैनर तले आशाएं धरना दे रहीं हैं। इसी दौरान संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा गुप्ता बेहोश हो गई। पदाधिकारी के बेहोश होने की जानकारी पाकर पुलिस हरकत में आ गई। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलवा कर बेहोश आशा को सदर अस्पताल पहुंचाया।
संघ की जिलाध्यक्ष रानी पटेल का आरोप है कि महिला वार्ड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष को भर्ती करने के बाद इलाज नहीं किया गया। वह इस मामले में ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स से जाकर मिलीं और ग्लूकोज चढ़ाने की बात कही तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। यह सुनकर साथ आईं आशाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
माजरा भांपकर दूसरी स्टाफ नर्स ने ग्लूकोज चढ़ाया जब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, सीएमएस डॉॅ. वीएन पाठक ने बताया कि वह इलाहाबाद में हैं। संबंधित स्टाफ नर्स के मामले में सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय की भी कॉल आई थी। उन्होंने डॉ. आरएन गुप्त को जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।