फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिल्ड-ए-थॉन के वीडियो और फोटो पोर्टल पर करें अपलोड

विज्ञापन
फोटो-20-डाइट में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने की।
विज्ञापन




बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न ब्लॉकों की केपीआई (प्रमुख प्रदर्शन संकेतक) की समीक्षा की गई। साथ ही बिल्ड-ए-थॉन के वीडियो और फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

जिन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की ओर से तय मानकों के अनुसार विद्यालयीय विजिट पूर्ण नहीं हो सके, उन्हें अक्तूबर माह में यह कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। जिन ब्लॉकों का डेटा अपेक्षा से कम रहा, वहां सुधारात्मक रणनीतियों पर विचार किया गया ताकि नवंबर में प्रदर्शन बेहतर हो।
विज्ञापन




विकसित भारत अभियान के तहत बिल्ड-ए-थॉन’ गतिविधि पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस कार्यक्रम से संबंधित अधिकतम वीडियो और फोटो पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

बैठक में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी, एसआरजी राजेश त्रिपाठी, जयचंद्र पांडेय, समन्वयक पुनीत कुमार एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें