फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीएसए बनीं उपासना ने जानी शिक्षा की गुणवता, समझे प्रशासनिक कार्य

विज्ञापन
फोटो-15-एक दिन की बीएसए बनी उपासना जोशी को पटल का भ्रमण कराती बीएसए। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटियों को नेतृत्व के प्रति प्रेरित करने और उन्हें निर्णय की भूमिका में लाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कई जानकारियां दी जा रहीं हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा उपासना जोशी को एक दिन के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) बनाया गया।
विज्ञापन


छात्रा उपासना ने बीएसए कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासनिक कार्यों को समझा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों के पोषण युक्त मिड-डे मील में हरी सब्जियों के अधिक इस्तेमाल और विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष जोर देने की बात कही।



यह आयोजन 13 ब्लॉकों सहित नगर क्षेत्र और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर बीएसए भारती भी उपस्थित रहीं और उन्होंने उपासना को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें