फाइल फोटो-27-ऋषि सिंह। स्रोत परिजन
चौडगरा (फतेहपुर)। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बुधवार रात ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में फंसे चालक को पुलिस ने बाहर निकाला और पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। कार की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो पुलिस मान रही है। पुलिस का कहना है कि कार के एयरबैग नहीं खुले थे। पुलिस ने ट्रेलर थाने में खड़ा कराया है।
इटावा जिला फ्रेंड्स काॅलोनी ऊसर अड्डा निवासी ऋषि सिंह (25) किसी मित्र को फतेहपुर छोड़कर लौट रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा मोड़ पर बुधवार रात करीब 11 बजे पंडित ढाबा के पास कार आगे जा रहे ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।
हादसे के बाद कार पांच से तीन मीटर की रह गई। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने ग्राइंडर से कार के दरवाजे काटकर फंसे चालक ऋषि को बाहर निकाला गया। गोपालगंज पीएचसी में डॉक्टर ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक ढाबा संचालक से पूछताछ में पता लगा है कि ट्रेलर डिवाइडर साइड की लेन पर जा रहा था। पीछे से कार ट्रेलर में टकराने के बाद सबसे बाएं लेन पर आ गई। ढाबा संचालक हाईवे पर ही थे।
ऋषि इकलौता बेटा था। तीन साल पहले कार खरीदी थी। पुलिस ने मशीनरी लदे ट्रेलर को थाने के बाहर खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-27-ऋषि सिंह। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-27-ऋषि सिंह। स्रोत परिजन