फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में डीसीएम से भिड़ी, तीन घायल

Fri, 20 Jun 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार कार गुरुवार को डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड में सामने से आ रहे डीसीएम से टकरा गई। हादसा देखकर ग्रामीण पहुंचे। एंबुलेंस से कार सवार तीन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कानपुर के अभिजीत सिंह चौहान, खागा के संवत निवासी झल्लर मौर्य और लखनऊ के अंकित कार से खागा जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर मोड़ के पास अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने राहत बचाव का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें