फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया

Sat, 17 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में नाली साफ करने के विवाद में गुरुवार को चाचा रामसेवक ने भतीजे सियाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर चाचा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिजौली गांव निवासी  सियाराम (35) पुत्र रामनरायन शुक्रवार को अपने घर के  पास स्थित कुंए से लगी नाली की सफाई कर रहा था। कुएं के सामने रहने वाले परिवारिक चाचा रामसेवक की पत्नी कमला ने घास और पौधों को उखाड़ने से मना किया।इसी बात पर विवाद हो गया।

कुछ देर बाद खेत से रामसेवक लौटा तो कमला ने विवाद की जानकारी दी। गुस्से से तमातमा उठे रामसेवक ने तमंचा निकाल लिया और घर के बाहर खड़े सियाराम पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे बाएं हाथ और छाती में लगे। परिजन उसे सीएचसी ले गए। इस पर परिजन उसे कानपुर स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित क र दिया। एसएचओ शुभ नारायण ने बताया कि मृतक के भाई विश्राम की तहरीर पर दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कमला देवी पर पति को गोली मारने के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें