फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के निर्देशन में काम कर रहे चाचा-भतीजा

विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के मिलन का संकेत दिया है। कहा कि परिवार में मतभेद नहीं हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को परास्त कर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

बांदा से लखनऊ जाते समय शहर के शादीपुर स्थित सपा जिला कार्यालय में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के निर्देशन में चाचा-भतीजा दोनों काम कर रहे हैं। मतभेद का कोई स्थान नहीं बचा है। भाजपा सरकारें पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई हैं। इसीलिए सपा ने जनजागरुकता अभियान के माध्यम से नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम शुरू किया है। वह बुंदेलखंड के 10 जिलों का भ्रमण कर लौटे हैं। इसके पहले बहुआ और पार्टी जिला कार्यालय में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष दलजीत निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, आजम, गुड्डू, सुनील उमराव आदि भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें