खजुहा। सूबे के कारागार राज्यमंत्री ने मंगलवार को खजुहा में जगह-जगह फैली गंदगी और अतिक्रमण देख उसे खुद खड़े होकर साफ करवाया। बकायदा इसके लिए जेसीबी का सहारा लिया। राज्यमंत्री ने बीडीओ को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने की बात याद दिलाते हुए कस्बे को सुंदर बनाने की गुजारिश की।
पीएचसी में आरोग्य स्वास्थ्य मेला में पहुंचे कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने साफ सफाई का मामला आने के बाद सीधे स्पाट पर पहुंचे। उन्होंने पीएचसी की गंदगी पर फटकार लगाने के साथ ब्लाक के पीछे बाईपास की रोड को जेसीबी लगवाकर चलने लायक बनाया। बीडीओ अशोक पांडेय से कस्बे के तालाबों को लबालब रखने के लिए ऐसी व्यवस्था करने को कहा जिससे बंबा का पानी सारे तालाबों पर पहुंच सके। राज्यमंत्री ने जनता को विश्वास दिलाया कि अब खजुहा को पर्यटन स्थल बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
=========