चांद का दीदार करते रोजेदार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिस मुबारक मौके पर इंतजार था आखिरकार वह सोमवार शाम ईद के चांद के रूप में नजर आया। मस्जिदों से चांद दिखने का ऐलान होते ही शहर में एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए आतिशबाजी की गई।
ईद-उल-फितर मंगलवार को मनाया जाएगा। शाम को मस्जिदों से चांद दिखने का ऐलान होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों में चांद देखने की होड़ लगी रही। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही ईद-उल-फितर को खास बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई। घरों में पकवान बनाए जाने लगे। मेहमानों के स्वागत के लिए विभिन्न प्रकार की सेंवइयां व सीर तैयार की जाने लगी।