फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या, लूट का आरोपी साजिश रचकर आर्म्स एक्ट में जेल गया, पंजाब पुलिस ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजे) कृष्ण कुमार गोयल की 66 वर्षीय पत्नी अशोक गोयल की हत्या कर करीब 70 लाख की लूट में शामिल आरोपी को मोहाली पुलिस रिमांड पर शुक्रवार शाम ले गई। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने उससे लाखों रुपये लूटे गहने भी उसके घर से बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सातों समतपुर गांव के नीरज कुमार चौहान पूर्व एएजे के घर में करीब आठ साल से नौकर है। उसने ही साजिश के तहत 29 दिसंबर की रात को अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सगे भाई राहुल और गांव में रहने वाले मौसरे भाई नितिन कुमार को बुलाकर 8.5 लाख नकद, 40 तोला साेने देकर लूट बता दी थी।
खुद को भी बंधक बनवाकर नाटक किया था। घटना के दौरान पूर्व एएजे विदेश गए थे। पुलिस की जांच में नौकर नीरज मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए नितिन ने साजिश के तहत 10 जनवरी को खुद को आर्म्स एक्ट में पकड़ा दिया।
विज्ञापन

उसे मलवां थाने की सहिली चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस नितिन की तलाश में शुक्रवार को गांव पहुंची। यहां उसे आरोपी के जेल में होने का पता लगा। पंजाब पुलिस ने नितिन कुमार को कोर्ट से रिमांड में लेकर शाम को गांव पहुंची। नितिन की निशानदेही पर लाखों के जेवर बरामद किए। मोहाली पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत आरोपी ने जेल गया है।

पुलिस को 65 हजार देकर जेल गया
ग्रामीणों के मुताबिक पंजाब पुलिस की तलाश की खबर नितिन ने एक वकील से संपर्क किया। वकील ने सहिली चौकी पुलिस से सांठगांठ की। इसके बाद नितिन से 65 हजार रुपये आर्म्स एक्ट की झूठी कहानी रची गई। इसके बाद जेल गया। पुलिस मामले में संदेह के घेरे में तब आती है जब उसने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ क्यों नहीं की। पुलिस ने गांव में संपर्क क्यों नहीं किया। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आरोपी को पकड़े जाने के बाद जेल भेजा गया है। बाकी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें