फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एजेंट ने दो युवकों से दो लाख रुपये ठग लिए। दोनों को दुबई भेजने के बाद इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर का काम देने के बजाय पत्थर और सीमेंट ढुलवाने में लगा दिया गया। परेशान होकर दोनों युवक भारत लौट आए। अब एजेंट घर से फरार है और मोबाइल बंद है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी राजेंद्र कुमार और उमेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि खखरेरू कस्बा निवासी युवक ने उन्हें दुबई में इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में दोनों से एक-एक लाख रुपये लिए गए। रुपये लेने के बाद एजेंट ने दोनों को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें नौकरी नहीं मिली और पत्थर व सीमेंट ढोने के काम में लगा दिया गया। परेशान होकर दोनों भारत लौट आए। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें