फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर में शुक्रवार को एक घर में घुसकर चोरी करते निवासियों ने दो चोरों को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शहर के जेल चौकी और जयरामनगर चौकी क्षेत्र से पूर्व में हुई दो चोरियां कबूली हैं।
खलील नगर निवासी महबूब अहमद के दरवाजे की जाली तोड़कर चोर घुसे थे। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने चोरों को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बाकरगंज बेलदरइया निवासी अशोक बेलदार और शहर के राधानगर विक्रय समिति निवासी रामप्रकाश गुप्ता निकले। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों ने दो अन्य चोरियां कबूल की हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।