फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Fri, 19 Jul 2024 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पारादान निवासी सतीश चंद्र (40) बिजली मैकेनिक थे। वह बाइक से बिंदकी की ओर आ रहे थे। पारादाना मोहल्ला निवासी किसान विनोद द्विवेदी उर्फ टुन्नी (50) खेत जाते समय नहर पुल के पास खड़े थे।
पुल के पास बाइक सवार सतीश चंद्र को देखकर खेत तक के लिए लिफ्ट लेकर बाइक में बैठ गए। बाइक सवार कुछ दूर विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विनोद के चाचा सोमदत्त ने बताया कि भतीजा अविवाहित था।
कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस लोडर की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में तेज रफ्तार लोडर चालक बाइक सवारों को टक्कर मारते कैद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें