फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली समस्या पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाएं और भाकियू (अराजनीतिक) के किसानों ने बहुआ उपकेंद्र में हंगामा किया। मौके में एसडीओ के साथ पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान बुधवार की रात 11 बजे से भोर तीन बजे से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बहुआ उपकेंद्र से मिलने वाली आपूर्ति में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की गंभीर समस्या है। समस्या को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल आक्रोशित महिलाओं को लेकर बुधवार रात को ही उपकेंद्र पहुंच गई। उनके साथ भाकियू के कई गांवों के सैकड़ों किसान और उपभोक्ता भी पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
बिजली कटौती का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल और भाकियू के तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता के साथ सुजानपुर, मेवली, अयाह, कमलापुर, रसूलपुर, बड़ागांव समेत कई गांवों के ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

उपकेंद्र में जेई और टीजीटू के रात में न रुकने, लो वोल्टेज, बार बार बिजली ट्रिपिंग, बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान तीन घंटे तक उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। दतौली उपकेंद्र के जेई सुभाष गौतम पर बहुआ उपकेंद्र की बिजली कटौती करके दतौली उपकेंद्र के गांवों को ज्यादा बिजली देने का आरोप लगाया।
सूचना पर बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी और बिजली विभाग के एसडीओ अभिनव कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं और किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस मौके पर हेमलता पटेल, दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, विनोद दीक्षित, बबलू दीक्षित, अयाह प्रधान कमलेश मिश्रा, रेखा,सरोज, रानी, कमला, सतरूपा समेत एक सैकड़ा पुरुष महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें