फतेहपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के यादगारपुर गांव के पास मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। आरपीएफ ने खंभा नंबर 430/17 के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, शव ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा था। उसकी गर्दन और एक हाथ कटा हुआ था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास भी मंगलवार को करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्रथमदृष्टया रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। उनकी भी पहचान नहीं हो सकी है। संवाद