फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, हवा में घुल रहा जहर

विज्ञापन
फोटो-14-फतेहपुर: बहुआ क्षेत्र के खेत में जलती पराली से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
करीब 50 गांवों में शाम होते ही उठने लगते हैं धुएं के गुबार, कार्रवाई का भी नहीं दिख रहा डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने का सिलसिला तेज हो गया है। शाम ढलते ही कई गांवों के खेतों से आग की लपटें और धुएं के गुबार उठते दिखाई देते हैं। सरकारी आंकड़ों में भले ही पराली जलाने के मामले कम हों, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर इससे अलग है। खेतों में पराली जलने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के लदिगंवा, खटौली, हरियापुर, गंगाईपार, बरौहा, कमलापुर और रसूलपुर समेत करीब 50 गांवों में धान की कटाई के बाद किसान पराली जला रहे हैं। खेतों को जल्द खाली करने और गेहूं की बुआई की तैयारी के लिए किसान फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं। पराली जलाने से उठने वाला धुआं आसपास के इलाकों में फैल रहा है। इसके बावजूद किसानों को प्रशासनिक कार्रवाई का डर नजर नहीं आ रहा है। वहीं, धुएं से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की भी अनदेखी की जा रही है। लगातार पराली जलाए जाने से क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें