फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आशा देवी (45) पति संतोष कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर शहर शादी समारोह शामिल होने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला सिर के बल गिर गई। इससे दंपती घायल हो गए।
दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना की जानकारी नही मिली है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज के नीम भवानी निवासी चंद्रशेखर (35) बृहस्पतिवार रात बाइक में शादी समारोह में गाजीपुर जा रहे थे। रास्ते में गाजीपुर के ही चुरियानी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी छोटू (18) गांव के विपिन मौर्या के साथ बाइक से किसी काम से कौशांबी जिला जा रहे थे। रास्ते में कौशांबी जिले के अझुहा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें