फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी पंप कैनाल की फुंकी दो मोटरें, अन्नदाता बेहाल

विज्ञापन
जर्जर स्थित में पथरी पंप कैनाल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। असोथर ब्लाक के अढ़ावल के समीप पथरी यमुना घाट में दो दशक पहले लगाई गई पंप कैनाल देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है। दो मोटर पंप फुंकने से सिंचाई प्रभावित है।
विज्ञापन

पथरी पंप कैनाल किसानों के लिए धोखा साबित हो रही है। शुरुआत में कुछ साल तो पंप कैनाल किसानों के लिए वरदान बनी, लेकिन बाद में प्रशासनिक उपेक्षा की शिकार हो गई। तकनीकी खराबी से अक्सर बंद रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो गई है।
पथरी पंप कैनाल अब बदहाली की कगार में है। इससे क्षेत्र का किसान बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। वर्तमान समय में पंप कैनाल की दो मोटरें दो साल फुंकी पड़ी हैं।
विज्ञापन

पंप कैनाल की क्षमता 20 क्यूसेक पानी की है। इस कैनाल से निकली नहर से अढ़ावल, डडवन, पथरी, महमदपुर, ललौली की हजारों बीघे खेतों की सिंचाई होती थी।
कैनाल की एक मोटर से कभी कभार सप्लाई दी जाती है। अक्सर लो वोल्टेज का बहाना बताकर पंप कैनाल को बंद कर दिया जाता है। किसानों ने आरोप लगाया कि पंप कैनाल से पानी की सप्लाई न मिलने से खेत सूखे पड़े हैं।
किसान अमरजीत, सूरजपाल, रामभवन, पंचा निषाद, रावेंद्र निषाद, होरीलाल, भूरा, धनजंय निषाद, अनिल सिंह, बादल निषाद, देवीदीन, फूलचंद्र, मलखान, शिवभजन, देशराज, शिवप्रसाद, सियाराम ने आरोप लगाया कि पंप कैनाल पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है। ऑपरेटर दयाशंकर कभी कभार आते हैं और ऊपर से लो वोल्टेज का बहाना बताकर पंप कैनाल नहीं चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें