फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर काउंसलिंग केंद्र में दो साल से बंद है ताला

विज्ञापन
कैरियर काउंसलिंग केंद्र - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। छात्र-छात्राओं को भविष्य की राह तलाशने के लिए स्थापित करियर काउंसलिंग केंद्र में दो साल से ताला बंद है। स्काउट भवन में करीब सात लाख की लागत से तैयार इन केंद्र का प्रयोग माध्यमिक शिक्षा विभाग बैठक हाल के रूप में कर रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने डीआईओएस कार्यालय स्थित स्काउट भवन में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित कराया था। एयरकंडीशन हाल में इंटरमीडिएट, स्नातक छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
सप्ताह में दो दिन केंद्र संचालित होता था। इसमें एक प्रशासनिक और दो शिक्षाविद शामिल होते थे। यहां छात्र-छात्राओं की रुचि के हिसाब से उन्हें करियर तलाशने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन स्वयं डीएम भी यहां आते थे। लोकसभा चुनाव घोषित होने पर जनवरी 2019 यह केंद्र बंद हो गया था। इसके बाद तत्कालीन डीएम का तबादला हो गया। डीएम के तबादले के बाद अधिकारी इस केंद्र को भूल चुके हैं।
डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी आते हैं, लेकिन करियर काउंसलिंग केंद्र के विषय में कुछ भी जानकारी नहीं लेते हैं। कार्यवाहक डीआईओएस उदय प्रभात का कहना है कि करियर काउंसलिंग केंद्र छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन प्रशासन का सहयोग न मिलने के कारण संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें