धाता। थाना क्षेत्र के सिहारी पट्टी गांव में 29 अप्रैल की रात किसान की नाक काटकर लूट की वारदात को अंजाम देने में फरार दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस बरामदगी में करीब 12 हजार रुपये बरामद सकी है। बरामदगी नहीं होने पर किसान ने खुलासे पर सवाल उठाए हैं।
गांव निवासी किसान वीरेंद्र सिंह के घर में वारदात हुई थी। विरोध पर बदमाशों ने किसान की नाक काट दी थी। इसके बाद भी ग्रामीणों के सहयोग से किसान ने पड़ोसी गांव गोविंदपुर निवासी रमेश को पकड़ा था। पुलिस ने रमेश को जेल भेजने के बाद कौशांबी में फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि कौशांबी जिला मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा गांव निवासी महेश सोनकर और संगमलाल को भेदपुर मोड़ नहर के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। लूटपाट की नकदी बरामद की गई है।