फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंदरों को बचाने की कोशिश ई-रिक्शा पलटने में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर अचानक सामने आए बंदरों को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दो लोग घायल हो गए। हादसा औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के पास शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के तिवारीपुर निवासी राहुल (32) ई-रिक्शा चालक हैं। वह औंग से सरसौल की ओर जा रहा था। रिक्शे में कानपुर सिकठिया निवासी दीपू बैठा था। छिवली गांव के पास दो बंदर ई-रिक्शा के सामने आ गए।
बंदरों को बचाने की कोशिश में चालक ने ई-रिक्शा को मोड़ने की कोशिश की। इससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। औंग प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें